खगडि़या, अप्रैल 9 -- परबत्ता। एक प्रतिनिधि प्रखंड के कोलवारा पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 19 नाला का पानी सड़क पर बह रहा है। सड़क पर जलजमाव से स्थानीय लोगों के बीच संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है। इधर जलजमाव की गंभीर समस्या से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। हालात ऐसे हैं कि बिना बारिश के ही सड़कों पर पानी जमा हो गया है। जलजामाव से स्थानीय लोगों का चलना-फिरना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले एक माह से स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। खासकर वार्ड संख्या 19 में सड़क पर पानी भर जाने से आवागमन बाधित हो गया है और पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार करीब दो वर्ष पूर्व पंचायत विकास मद की राशि से नाला निर्माण कराया गया था क नाला निर्माण की घटिया गुणवत्ता के कारण संवेदक द्वारा शिलापट्ट तो लगवाया गया, लेकिन उसे कुछ दिनों बाद ...