खगडि़या, मई 23 -- परबत्ता, एक प्रतिनिधि प्रखंड अंतर्गत कबेला पंचायत के डुमरिया खुर्द स्थित गंगा की उपधारा में पुल निर्माण कै छठे वर्ष एप्रोच सड़क का निर्माण शुरू हुआ। एप्रोच सड़क का निर्माण शुरू होते ही जहां एक ओर किसानो के बीच ख़ुशी का माहोल देखा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर करोड़ों की राशि सें बना बेकार पड़ा पुल का सदुपयोग कर अब दियारा जाने लिए किसानों क़ो सहूलियत होगी। एप्रोच सड़क निर्माण के शुरू होने से आज करोड़ों की राशि से गंगा की उपधारा में बना पुल दियारा के किसानों के लिए एक वरदान साबित होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड के कबेला पंचायत अंतर्गत करीव वर्ष 2020-21 में डुमरिया खुर्द गांव स्थित गंगा की उपधारा में करीब छह करोड़ सात लाख 77 हजार की राशि से 121.78 मीटर लम्बा पुल का निर्माण किया गया। गंगा की उपधारा में पुल निर्माण होते ही लोगों को...