खगडि़या, मई 21 -- परबत्ता, एक प्रतिनिधि गत एक माह से सलारपुर गांव से लापता कुंदन की आज तक कोई सुराग नहीं मिला है। घटना क़ो लेकर प्रशासन के खिलाफ लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इधर आक्रोषित लोगो ने सलारपुर निवासी कुंदन के लापता होने के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर ठोस कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने गुरुवार को कहा कि घटना के एक माह बीत जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया है। जिससे लोगों में असंतोष व्याप्त है। बताया जाता है की गत 20 अप्रैल की सुबह करीब 9 बजे कुंदन अपने घर से मोबाइल लेकर निकला जो आज तक वापस नहीं आया है। हालांकि लापता के दिन परिजनों ने शाम तक उसके मोबाइल पर घंटी करता रहा, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। लापता होने की शाम के बाद से मोबाइल स्विच ऑफ़ हो गया। इधर थानाध्यक्ष प्रमोद कुम...