नई दिल्ली, जुलाई 23 -- बॉडी से निकलने वाली खास तरह की स्मेल का बहुत इफेक्ट होता है। अगर आपके पास से हमेशा पसीने की बदबू आती है या फिर अजीब सी स्मेल महसूस होती है तो हो सकता है कि आप अपने आसपास वालों को रत्तीभर भी पसंद ना आएं। ऐसे में अपने बॉडी ओडोर को सही करना बेहद जरूरी होता है। लेकिन ये काम परफ्यूम और डियो नहीं कर सकते। क्योंकि परफ्यूम और डियो आपकी बॉडी की स्मेल को चेंज नहीं करते केवल अपनी खुशबू कुछ देर के लिए बॉडी पर छोड़ जाते हैं। अगर आप बगैर परफ्यूम नेचुरली फ्रेश स्मेल करना चाहते हैं, तो ये सीक्रेट ट्रिक्स जरूर जान लें।हाउसवाइफ को पता होनी चाहिए ये ट्रिक अगर आप एक हाउस वाइफ हैं तो उम्मीद है कि आपका काफी सारा वक्त किचन में बीतता होगा। जहां पर आप पसीने से डूब जाती हैं। ऐसे में जरूरी है कि अपने बॉडी ओडोर को सही करें नहीं तो पति आपके पास...