नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- पास्ता बनाना आसान लगता है, लेकिन उसका परफेक्ट स्वाद पाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। अक्सर लोग सॉस और टॉपिंग्स पर ज्यादा ध्यान देते हैं, लेकिन एक छोटी-सी गलती पूरे स्वाद को बिगाड़ सकती है- और वह है पानी में सही मात्रा में नमक ना डालना। कई लोग पास्ता उबालते समय नमक या तो बहुत कम डालते हैं या बिल्कुल नहीं डालते, जिससे पास्ता अंदर से फीका रह जाता है। जबकि असली सीक्रेट यही है कि पास्ता को उबालते समय ही सही तरह से सीजन किया जाना चाहिए। एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि अगर शुरुआत सही हो, तो पास्ता का स्वाद अपने आप बेहतर हो जाता है। इसलिए यह जानना जरूरी है कि पानी में कितना नमक डालना चाहिए, ताकि हर बार आपका पास्ता स्वाद में बिल्कुल परफेक्ट बने। Pankaj Bhadouria के अनुसार, पास्ता के पानी में इतना नमक होना चाहिए कि वह 'समुद्र के पा...