बिहारशरीफ, जनवरी 30 -- सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड के परनावां में गुरुवार को 58 वर्षीय समाजसेवी उमेश मांझी को श्रद्धांजलि दी। नरेश मांझी ने कहा कि 21 जनवरी की सुबह ह्रदय गति थम जाने से उनकी मौत हो गयी। मौके पर ललन मांझी, अमन मांझी, पवन मांझी, डॉ. प्यारेलाल, संतोष मांझी, ज्योति कुमारी व अन्य ने दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...