बांदा, अप्रैल 14 -- बांदा। मुम्बई से कमाकर लौटे मजदूर को बाइक ने टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। कमासिन थाना क्षेत्र के जामू गांव निवासी 50वर्षीय जयप्रकाश पुत्र रामकुमार अपने पुत्र सत्यम के साथ मुम्बई में रह कर काम करता था। वह सोमवार की शाम झांसी पैसेजर से बांदा आया था। अपने पुत्र के साथ पैदल बस स्टैड जा रहा था। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अलीगंज स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरो ने उसकी हालत देख उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। परिजनो ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी रामदेवी के अलावा एक पुत्र छोड़ गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...