बलिया, जुलाई 14 -- बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के पिपरौली बड़ागांव निवासी 30 वर्षीय राहुल का शव मंगलवार को घर पहुंचा तो मातम पसर गया। परिजन शव को देखते हुए बिलखने लगे। बताया जाता है कि मृतक महाराष्ट्र के पुणे जनपद के शिकरापुर में स्थित एक निजी कंपनी में क्रेन ऑपरेटर के रूप में काम कर रहा था। रविवार को ड्यूटी के दौरान वह क्रेन से किसी प्रकार गिर गया और उसकी मौत हो गयी। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसके शव को एम्बुलेंस से गांव भेजा गया। मृतक माता-पिता का एकलौता पुत्र था। उसकी मौत से मां-बाप के साथ ही पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: महाराष्ट्र में हादसे का शिकार हुआ तोरपा का प्रवासी मजदूर, मातम यह भी पढ़ें- Siwan News सदरपुर गांव में दुबई से रवि का शव पहुंचते मचा कोहराम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...