सिमडेगा, फरवरी 28 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कोनमेरला निवासी प्रवासी मजदूर सीबो कुमार साहू की मौत गुजरात के अहमदाबाद में हो गया। परिजनों ने बताया कि शिबो का मृत्यु सोमवार को ही हुई है। लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के कारण सुचना शुक्रवार की सुबह मिली। बताया गया कि सीबो पिछले चार वर्षों से अहमदाबाद में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। उसने बहुत जल्द घर आने की बात कही थी। लेकिन उसके बाद से ही वह अचानक लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद शुक्रवार को उसका शव मिलने की सूचना परिजनों को मिली। मृतक विवाहित था और उसके दो छोटे बच्चे हैं। घटना की खबर मिलते ही कोनमेरला गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं परिजन शव को गांव लाने की व्यवस्था में जुटे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.