परदादा-परदादी संस्था लगातार दूसरे वर्ष बनी देश का नंबर-1 परोपकारी स्कूल
बुलंदशहर, अक्टूबर 24 -- परदादा-परदादी एजुकेशनल सोसाइटी ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग्स 2026-27 में संस्था को लगातार दूसरे वर्ष भारत का नंबर-1 परोपकारी विद्यालय घोषित किया गया है। इस उपलब्धि से संस्था में खुशी का माहौल है। परदादा-परदादी के प्रधानाचार्य के के शर्मा बताया कि एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग्स 2026-27 में संस्था को लगातार दूसरे वर्ष भारत का नंबर-1 परोपकारी विद्यालय घोषित किए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए खा कि संस्था के संस्थापक स्वर्गीय वीरेन्द्र सैम सिंह के विजन और पूरी टीम के अथक परिश्रम का परिणाम है। यह उपलब्धि संस्था को भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.