बुलंदशहर, सितम्बर 28 -- परदादा-परदादी इंटर कॉलेज में सेवा ही संकल्प अभियान के अंतर्गत केंद्रीय खेल एवं युवा मंत्रालय के तत्वावधान में मेरा युवा भारत पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। परदादा-परदादी स्कूल के प्रधानाचार्य के के शर्मा ने बताया कि परदादा-परदादी स्कूल में सेवा ही संकल्प अभियान के अंतर्गत केंद्रीय खेल एवं युवा मंत्रालय द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि मेरा युवा भारत से दीपक कुमार, स्वयंसेवक नवनीत कौर तथा रॉबिन कुमार मौजूद रहे। प्रतियोगिता में छात्राओं ने सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करते हुए समाजहित और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- Kashipur News: सेवा संकल्प अभियान के तहत स्कूलों में हु...