बुलंदशहर, अगस्त 23 -- परदादा-परदादी कालेज द्वारा आयोजित मैराथन दौड़ में पांच हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया। रनाथान आओ साथ चलें कार्यक्रम में दौड़कर युवतियों ने महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। रविवार को सुबह छह बजे प्रारंभ हुई रनाथान में विद्यालयों, गांवों, स्वयं सहायता समूहों, परदादा परदादी स्कूल की छात्राओं और समुदाय के अन्य लोगों के साथ- साथ पेशेवर धावकों सहित पांच हजार से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि नोनिका राज कुमार हेड सीएसआर एपीएल अपोलो फाउंडेशन, खेल जगत की जानी-मानी हस्तियां अंबिका चौहान नायर, अल्ट्रा-रनर एवं जैसलमेर में आयोजित 100 कि.मी. बार्डर रन की तीन बार फिनिशर तथा मुकुंद नायर एंड्योरेंस रनर एवं रनिंग कम्युनिटी धावक के संस्थापक जिन्होंने 100 मील की अल्ट्रा रन तीन बार पूरी की ने एक साथ झंडी दिखाकर किय...