समस्तीपुर, मार्च 30 -- कल्याणपुर। समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य सड़क के परतापुर मोईन के समीप सोमवार की देर शाम बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गोपालपुर के वार्ड 6 निवासी स्व. रत्नेश साहनी के पुत्र रोशन कुमार (25 )के रूप में हुई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त युवक समस्तीपुर से अपने बाइक से गोपालपुर गांव अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान दरभंगा की ओर से समस्तीपुर की ओर जा रही गाड़ी के द्वारा चकमा देने के क्रम में उक्त बाइक सवार युवक बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोग इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही कल्याणपुर थाना के दरोगा धर्मेंद्र कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और आगे की कार्रवाई में जुट गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...