फरीदाबाद, अप्रैल 24 -- बल्लभगढ़,अशोक जैन। सुभाष कॉलोनी में गुरुवार शाम परचून की दुकान चलाने वाले केशव जैन और उनके बेटे पर कुछ हमलावरों ने दुकान के अंदर घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में केशव जैन की नाक सहित शरीर की कई हड्डियां टूट गईं, जबकि उनका बेटा भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को उपचार के लिए सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार के अनुसार यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया है। बताया गया कि पहले हुए एक मामले में केशव जैन ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराई थी और उन्हें अदालत में गवाही देनी थी। यह भी पढ़ें- रुपयों के लेनदेन में व्यक्ति पर चाकुओं से हमला इसी के चलते आरोपियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय हमलावर दुकान में घुसे और पिता-पुत्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। आसपास के लोगो...