उन्नाव, जून 23 -- बांगरमऊ, संवाददाता। नगर के पावर हाउस बाईपास स्थिति परचून के टीन गोदाम में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। गोदाम से धुआं निकलता देख लोग गोदाम में लगी आग को बुझाने में लग गए। तब तक हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है फिर भी शॉर्ट सर्किट की संभावना जताई जा रही है।

आग पर काबू पाने की कोशिश दुकानदार नितिन कुमार ने बताया कि वह दूसरी दुकान पर बैठा था। मंगलवार सुबह कुछ राहगीर आए तो देखा आग लगी। तब दुकानदार नितिन को गोदाम से धुआं निकलने की सूचना मिली। गोदाम का शटर खोला तो आग की लपटें देख अफरा-तफरी मच गई। घर और आसपास के लोगों ने मिलकर पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की।

फायर ब्रिगेड की टीम की कार्रवाई सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक हजारों रुपये क...