बदायूं, दिसम्बर 26 -- उसावां,संवाददाता। चोरों ने गांव की परचून की दुकान का ताला तोड़कर 50 हजार नगद, सोने की जंजीर, दो सोने की अंगूठी और दो जोड़ी पायल चुरा लिए। पीड़ित की शिकायत पुलिस को संदिग्ध लगी है। पुलिस ने चोरी की जानकारी मिलते के बाद मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उसावां थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में बुधवार की रात एक परचून की दुकान से चोरी की घटना सामने आई। दुकान की मालिक प्रेमवती पत्नी किशनपाल अपने घर में ही परचून की दुकान चलातीं हैं। किसी समय चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर 50 हजार नगद और लाखों रुपये मूल्य के आभूषण चोरी कर लिए। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर प्रेमवती ने यूपी 112 और थाना पुलिस से की और बताया कि चोर उनके की दुकान में रखे 50 हजार नगद, एक सोने की जंजीर, दो सोने की अंगूठी और दो जोड़ी पायल चोरी करके ले गए हैं। एसए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.