झांसी, अप्रैल 29 -- झांसी (मऊरानीपुर)। कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव करौदा में बदमाशों ने एक परचून की दुकान को निशाना बनााया। छत से सेंध लगाकर दाखिल हुए चोर हजारों का सामान समेटकर चंपत हो गए। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव कदौरा निवासी अभिषेक अहिरवार की खकौरा-कदौरा संपर्क मार्ग पर एक छोटी सी परचून की दुकान है। चोर छत के ऊपर से सीमेंट की चादर तोड़कर दाखिल हुए। इसके बाद वह सारा सामान, नगदी सहित अन्य लेकर चंपत हो गए। बुधवार को जब अभिषेक अहिरवार दुकान खोलने पहुंचे तो उन्होंने अंदर सामान बिखरा देखा। जिससे वह दंग रह गए। वहीं चोरी की खबर से आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। पीड़ित अभिषेक अहिरवार ने पुलिस को बताया कि दुकान से उनका घर चलता है। बदमा...