फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 11 -- शमसाबाद, संवाददाता। गढ़ी मोहल्ले की एक परचून की दुकान को शुक्रवार की रात चोरों ने निशाना बनाया । दीवार फांदकर घुसे चोर नगदी के साथ सामान निकाल ले गये। घटना को लेकर पुलिस को जानकार दी गयी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने जुबैर खां की परचून की दुकान है। रात 10:30 बजे दुकान बंद करके वह घर चले आये। शनिवार की सुबह जब उन्होंने दुकान खोली तो पीछे का गेट खुला हुआ मिला जिस पर उन्हें चोरी की आशंका हुयी। अंदर जाकर देखा तो गोलक से 15500 की नगदी, परचून का सामान गायब था। दुकानदार ने बताया कि चोरो ने दुकान में घुसकर 1 लाख 30 हजार का नुकसान किया है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोर दीवर फांदकर दुकान के पीछे से अंदर आये। घटना को देखते हुये आस पास के दुकानदार भी मौके पर पहुंच गये। जानकारी पुलिस को दी गयी। इस पर पुलिस की ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.