परचून की दुकान समेत तीन दुकानों के ताले तोड़ हजारों का माल चोरी
बरेली, जून 3 -- सेंथल। चोरों ने एक परचूनी और दो हेयर सैलून के ताले तोड़ वहां रखी हजारों रुपए की नगदी व अन्य सामान पार कर दिया। सुबह जब दुकान स्वामी दुकान पर पहुंचे तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। घटना की तहरीर दुकानदारों की ओर से पुलिस को दी गयी है। कस्बे के मुख्य चौराहे से चंद कदम की दूरी पर टांडा सादात मार्ग पर कस्बे के अनीस अहमद अपनी परचूनी और रईस अहमद व शाहिद अहमद हेयर कटिंग सैलून चलाते हैं। सोमवार की रात चोरों ने अनीस अहमद की परचूनी की दुकान के ताले तोड़ उसमें रखे 2600 रुपए की नगदी व दुकान में रखा हज़ारों रुपए का सामान चोरी कर ले गए। जबकि रईस अहमद और शाहिद अहमद के हेयर कटिंग सैलून के ताले तोड़ वहां रखी नगदी भी चोरी कर ले गए। मंगलवार की सुबह जब वह सब अपनी दुकानों पर पहुंचे तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.