बरेली, मार्च 21 -- मीरगंज, संवाददाता। सिमरिया में शुक्रवार की सुबह तीन बजे पूर्व प्रधान महीपाल की परचून की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग से दुकान में रखा सामान जल कर राख हो गया। सूचना मिलने पर ग्रामीणआग बुझाने में जुट गए। मीरगंज से अग्निशमन केंद्र से गाड़ी मौके पर पहुंच गई। पूर्व प्रधान ने बताया आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...