बरेली, मार्च 16 -- आंवला। नगर के मोहल्ला खेड़ा में परचून की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति और उसके परिवार पर दबंगों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने दुकान में घुसकर सामान फेंक दिया और बीच-बचाव करने आई महिला के साथ भी अभद्रता की। पीड़ित ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। मोहल्ला खेड़ा निवासी लियाकत हुसैन ने पुलिस को बताया कि आठ मार्च की शाम वह अपनी परचून की दुकान पर बैठा था। तभी मोहल्ले के ही एक व्यक्ति तीन लोगों के साथ आ गया और दुकान में रखा सामान सड़क पर फेंकना शुरू कर दिया, विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। उसकी पत्नी को भी पीटा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...