परचून की दुकान का ताला तोड़कर चोरी
कानपुर, जून 12 -- मंगलपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के फरीदापुर गांव की एक परचून की दुकान मेंबुधवार रात में ताला तोड़कर घुसे चोरों ने गोलक में रखी नगदी व सामान चोरी कर लिया। गुरूवार सुबह इसकी जानकारी होने पर पीड़ित ने मंगलपुर पुलिस को घटना की सूचना दी। फरीदापुर निवासी शशांक अपने घर के बाहर बनी दुकान में परचून का कारोबार किए हैं। बुधवार रात में वह दुकान बंद कर परिवार के साथ घर में सो रहे थे। रात में चोरों ने दुकान के पीछे लगी खिड़की का ताला तोड़कर अंदर घुसने के बाद गोलक में रखे साढ़े तीन हजार रुपये,एक चांदी की जंजीर व करीब दस हजार रुपये कीमत का परचून का सामान चोरी कर लिया। गुरूवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो उनको चोरी की जानकारी हुई। इससे वहां लोगों की भीड़ जुट गई। पीड़ित दुकानदार ने मंगलपुर पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद चौकी प्रभारी सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.