परचम कुशाई से शाह शुजाअत अली मियां का उर्स शुरू
बदायूं, मार्च 29 -- सूफी संत हजरत शाह शुजाअत अली मियां का 70 वां सालाना उर्स पूरे अकीदत व एहतराम के साथ शनिवार से शुरू हो गया। उर्स का आगाज पारंपरिक जुलूस-ए-परचम कुशाई से हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत कर दरगाह शरीफ की फिजाओं को रूहानियत से भर दिया। सुबह के वक्त उर्स की शुरुआत कुरआन ख्वानी से की गई, जिसमें उलमा-ए-कराम एवं हाफिज-ए-कुरआन ने तिलावत कर दुआयें कीं। सुबह से ही दूर-दराज से जायरीन की आमद शुरू हो गई थी जो देर रात तक जारी रही। दरगाह शरीफ पर हाजिरी देकर एवं चादरपोशी कर खुद की सलामती के साथ ही मुल्क एवं कौम के लिए दुआयें की। दोपहर जुहर की नमाज के बाद परंपरागत (रिवायती) तौर पर जुलूसे परचम कुशाई अकीदत एवं एहतिराम और रूहानी माहौल में शान-ओ-शौकत के साथ निकाला गया। जुलूस की सरपरस्ती सज्जादानशीन हजरत शाह मोहम्मद गाजी मियां ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.