घाटशिला, मई 14 -- घाटशिला। पावड़ा पंचायत स्थित देश परगना बैजू मुर्मू के आवास पर बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्वी सिंहभूम के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने मुलाकात की। उन्होंने देश परगना मुर्मू को पारंपरिक तीर-धनुष भेंट कर सम्मानित किया। मुलाकात के दौरान देश परगना बैजू मुर्मू ने विक्टर सोरेन को पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी। सामाजिक व्यवस्थाओं, आदिवासी समाज में एकजुटता एवं भाईचारा बनाए रखने जैसे विषयों पर चर्चा की गई। जनगणना के दौरान सरना धर्म को मानने वाले लोगों की बड़ी संख्या होने के बावजूद केंद्र सरकार की ओर से सरना कोड अनुमोदित नहीं किए जाने पर चिंता व्यक्त की। यह भी पढ़ें- देश में होने वाले जनगणना में मुंडा जनजाति सरना धर्म कोड दर्ज करेंगी - लागुरी इस मुद्दे के समाधान के लिए आगे प्रभावी पहल करने पर ...