प्रयागराज, अप्रैल 9 -- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में परख सर्वेक्षण 2026 के तहत प्रशिक्षुओं को फील्ड इन्वेस्टिगेटर के रूप में प्रशिक्षित किया गया। लखनऊ में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले वीरभद्र प्रताप सिंह एवं अब्दुल मोहयी ने जिले के 26 चयनित विद्यालयों में सर्वेक्षण के लिए 26 फील्ड इन्वेस्टिगेटर एवं चार स्टैंडबाय प्रशिक्षुओं को तैयार किया है। डायट प्राचार्य राजेंद्र प्रताप ने सभी प्रशिक्षुओं को टैबलेट तथा फील्ड इन्वेस्टिगेटर के रूप में नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...