परख ओलंपियाड का आयोजन 2 अगस्त को
चाईबासा, जुलाई 31 -- चाईबासा, संवाददाता। जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने तथा विद्यार्थियों को आगामी दसवीं बोर्ड परीक्षा के लिए अभी से बेहतर तरीके से तैयार करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा संचालित प्रोजेक्ट परख तैयारी उड़ान की के तहत उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ से समीक्षा बैठक हुई। उपायुक्त मनीष कुमार ने बताया कि 2 अगस्त 2026 को जिले के तीनों अनुमंडल मुख्यालयों में स्थित चयनित विद्यालयों में परख ओलंपियाड का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता विशेष रूप से कक्षा 10 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जा रही है, जिससे उनकी शैक्षणिक तैयारी का आकलन होने के साथ-साथ बोर्ड परीक्षा के लिए उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। उपायुक्त ने सभी विद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देशित किया कि वे अपने विद्यालय के अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.