मधुबनी, जून 6 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जिले के रांटी गांव में युवा कृति संगम द्वारा आयोजित तथा हैंडीक्राफ्ट्स एंड कार्पेट सेक्टर स्किल काउंसिल, नई दिल्ली के सहयोग से चल रहे ट्रेडिशनल मधुबनी पेंटिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान शिल्प कला जागरूकता एवं डिजाइन विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राटी हैंडीक्राफ्ट्स प्रोड्यूसर्स से जुड़े कलाकारों और प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसदौरान भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट), पटना तथा विकास आयुक्त हस्तशिल्प कार्यालय के प्रतिनिधियों ने शिल्पियों को विभिन्न योजनाओं और अवसरों की जानकारी दी। निफ्ट पटना के फैकल्टी राजेश कुमार और मुन्ना कुमार ने बताया कि मधुबनी पेंटिंग से जुड़े कलाकारों के बच्चों के लिए निफ्ट में विशेष अवसर उपलब्ध है...