मुरादाबाद, जनवरी 13 -- मुरादाबाद। गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल में लोहड़ी पर्व को पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक उत्साह के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। यह पर्व नई फसल, समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है, जिसे विद्यालय परिवार ने पूरे जोश के साथ मनाया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. सचिन घावरी, उप-प्रधानाचार्या गरिमा भटनागर, शिक्षकगण तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की लोकगीत व नृत्य प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। अंत में सभी ने एक-दूसरे को लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...