अररिया, जनवरी 15 -- जोकीहाट(एस)। प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को मकर संक्रांति का त्योहार पारंपरिक श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कड़ाके की ठंड के बावजूद लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। सुबह से ही नदियों और जलाशयों में स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की और दान-पुण्य किया। मकर संक्रांति के अवसर पर परंपरा के अनुसार दही चूड़ा, गुड़ और तिलकुट का सेवन किया गया। बाजारों में भी तिलकुट और लाई की दुकानों पर भारी भीड़ देखी गई। मान्यता के अनुसार, सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के साथ ही शुभ कार्यों की शुरुआत हो गई है। स्थानीय पंडितों ने बताया कि इस दिन दान का विशेष महत्व होता है, इसलिए लोगों ने गरीबों और जरूरतमंदों के बीच खिचड़ी सामग्री और गर्म कपड़ों का वितरण भी किया। प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में छोटे-छोटे मेलों जैसा म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.