वाराणसी, जुलाई 6 -- वाराणसी। बीएचयू के नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ सोमवार को परिसर स्थित विश्वनाथ मंदिर में परंपरागत रुद्राभिषेक और पूजन-अर्चन के साथ हुआ। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने मंदिर में विधिवत रुद्राभिषेक कर विश्वविद्यालय परिवार के सुख, समृद्धि एवं मंगल की कामना की। पूजन मंदिर के मानित व्यवस्थापक प्रो. ब्रजभूषण ओझा और प्रो. राजाराम शुक्ल की देखरेख में हुआ। कमच्छा स्थित विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय में भी सोमवार से नया सत्र आरंभ हो गया। विश्वविद्यालय की परम्परा के अनुसार प्रत्येक नवीन शैक्षणिक सत्र के प्रारम्भ में कुलपति विश्वनाथ मंदिर में पूजन करते हैं। पूजन के बाद कुलपति ने विश्वविद्यालय परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों, शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों के कल्याण के लिए विश्वविद्यालय निरंतर ह...