लातेहार, अप्रैल 5 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड भर मे मसीह विश्वाशियों ने रविवार को ईस्टर(पास्का) का त्यौहार परंपरागत तरीके से मनाया । इस अवसर पर संत जोसेफ बड़े गिरजाघर समेत महुआडांड़ के अन्य पल्लियों में विशेष मिस्सा पूजा, बाइबल पाठ और अनुष्ठान की गई। संत जोसेफ बड़े गिरिजाघर में मुख्य अनुष्ठानकर्ता सुरेश किडों थे। इस मौके पर फादर ने कहा कि ईस्टर(पास्का) पर्व हमारे लिए आस्था और विश्वास का पर्व है। इस दिन प्रभु यीशु ने पाप, दु:ख और तकलीफ से पार पाया। प्रभु यीशु ने अपने बहुमूल्य जीवन को लोगों की भलाई और खुशी के लिए कुर्बान कर दी और मृत्यु के तीसरे दिन पुन: जी उठे। ईस्टर के मौके पर गिरजाघरो मे फादर रौशन, फादर सुरेश, फादर कमिल समेत मसीह विश्वासी उपस्थित रहे। ईस्टर रविवार मिस्सा के दौरान अपने संदेश में मुख्य फादर सुरेश ने कहा कि प्रभु यीशु पुण...