गंगापार, फरवरी 25 -- होली पर ऐसा कोई भी कार्य न हो, जिससे शांति व सद्भावना बाधित हो। अशांति होने की दशा में हर वर्ग प्रभावित और परेशान होता है। इसलिए भाईचारे, परस्पर प्रेम व सद्भाव को ध्यान में रखते हुए पारंपरिक ढंग से होली का त्योहार मनाए। उक्त विचार भारतगंज पुलिस चौकी पर आयोजित पीस कमेटी की बैठक में एसीपी मेजा संत प्रसाद उपाध्याय ने व्यक्त किया। संचालन इंस्पेक्टर मांडा अनिल कुमार वर्मा ने कया। आयोजक चौकी इंचार्ज भारतगंज सुभाष सिंह, चंद्र पाल सिंह, रवि कुमार, भारतगंज उपकेंद्र के जेई प्रशांत श्रीवास्तव, डीसीपीसी थाना प्रभारी अलाउद्दीन, सभासद तबस्सुम, रियासत, राजन केशरी, अवधेश केशरी, अमरेश मिश्रा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...