रुडकी, जनवरी 7 -- नारसन, संवाददाता। परंपरागत खेती से हटकर किसानों का रुझान पॉपुलर की खेती करने की तरफ लगातार बढ़ रहा है। इस बार भी किसान अपने खेत पर इस पेड़ की पौध का काफी संख्या में रोपण करने में जुटे हुए हैं। पॉपुलर की खेती को ही मुनाफे का सौदा मानते हुए किसान इस बार भी अपने खेतों पर इस पेड़ की पौध का जोरो शोरो के साथ रोपण करने में जुटे हुए है। किसानों का कहना है कि परंपरागत खेती से गत वर्षों में कोई खास लाभ नहीं मिल पाया है। ज्यादातर फसलों से किसानों की लागत के अनुरूप मुनाफा नहीं हो रहा है। ऐसे में कुछ सालों से फिर से किसानों का ध्यान पॉपुलर की खेती पर टिका हुआ है। इस फसल में कम लागत में अधिक मुनाफा मिलता है। किसान जगत सिंह ने बताया कि पॉपुलर की लकड़ी से प्लाई बोर्ड के अलावा खेल आदि के समान भी बनाए जाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.