बांदा, जून 19 -- बांदा। कृषि विभाग की ओर से विकास भवन परिसर में जिला स्तरीय खरीफ गोष्ठी व प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन किया गया। मंडलायुक्त अजीत कुमार ने किसानों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने किसानों से कहा कि वे पुरानी व परंपरागत खेती छोड़ें और वैज्ञानिक ढंग से करें, ताकि अच्छी आय हो सके। उन्होंने किसानों को अपने खेत में हर रोज सुबह एक घंटे टहलने की भी सलाह दी। अधिकारियों व वैज्ञानिकों ने किसानों को अत्याधुनिक तकनीक से बागवानी व खेती करने की जानकारी दी। मंडलायुक्त अजीत कुमार व सीडीओ अजय कुमार पांडेय, उप कृषि निदेशक अभय सिंह यादव ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। यह भी पढ़ें- परंपरागत की जगह वैज्ञानिक खेती करें किसान : आयुक्त डीडी कृषि ने गोष्ठी में आधुनिक कृषि तकनीकों एवं कृषि पद्धतियों के बारे में जानकारी द...