मधुबनी, अगस्त 25 -- घोघरडीहा। प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में किसानों की विशेष बैठक आयोजित कर कम लागत में अधिक उपज करने की जानकारी विस्तार से बतायी जा रही है। प्रखंड उद्यान पदाधिकारी ने कहा है कि कृषि विभाग उद्यान निदेशालय, बिहार सरकार किसानों को लाभ देने के लिए विभिन्न योजना चला रही है। किसानों को बताया गया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत कृषि विभाग, उद्यान निदेशालय बिहार सरकार द्वारा ड्रिंप मिनिस्प्रिंकल सिंचाई यंत्र में 80 प्रतिशत सब्सिडी दिया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...