गुमला, फरवरी 16 -- घाघरा प्रतिनिधि। प्रखंड के कुगांव में सरना प्रार्थना सभा का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य आदिवासी समाज की संस्कृति, सभ्यता और परंपराओं को संरक्षित और सुदृढ़ बनाना था। बतौर मुख्य अतिथि सीआरपीएफ के डीआईजी रविंद्र भगत ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में डीआईजी भगत ने कहा कि सरना पूजा और इससे जुड़ी परंपराएं आदिवासी समाज को एक सूत्र में बांधे रखने का कार्य करती हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी सांस्कृतिक जड़ों को पहचानें और उसे गर्व के साथ आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि आधुनिकता के साथ-साथ परंपराओं का संरक्षण भी आवश्यक है, तभी समाज की पहचान बनी रह सकती है। प्रार्थना सभा के संयोजक सह पंचायत समिति सदस्य श्रवण उरांव ने कहा कि हमें अपनी सभ्यता,संस्कृति और परंपरा को हर हाल मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.