पीलीभीत, जनवरी 6 -- पूरनपुर, संवाददाता। नगर सहित तहसील क्षेत्र में संकट चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने व्रत रखकर गुड़ व तिल से पूजा अर्चना की। पर्व पर महिलाओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया। मंगलवार को संकट चतुर्थी के पर्व का व्रत रखकर एक स्थान पर एकत्रित होकर सभी महिलाओं ने अपने पुत्र की दीर्घ आयु व धन सम्पन्नता के लिए गुड़ व तिल से देवी-देवताओं की पूजा अर्चना की तथा महिलाओं ने एक दूसरे को प्रसाद के रूप में गुड़ व तिल वितरित किए। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य महिला प्रेमादेवी ने सभी को संकट पर्व की कहानी सुनाई। इस पर्व पर महिलाओं ने तिल व चावल के लड्डू बनाएं और पूड़ी-पकवान भी बनाएं। इस मौके पर मुख्य रूप से कंचन देवी कुशवाहा, सुधा कुशवाहा, संतरा देवी, गीता देवी, दिव्या कुशवाहा, राजकुमारी, प्रीती सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद रही। इसके अलावा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.