पय्या-दाबू हड़ाप मोटर मार्ग का भूमि पूजन
बागेश्वर, अगस्त 16 -- गरुड़/बागेश्वर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पय्या से दाबू हड़ाप मोटर मार्ग के स्टेज प्रथम और द्वितीय के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। 9.50 किलोमीटर लंबे इस मोटर मार्ग के निर्माण के लिए 15 करोड़ 29 लाख 78 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। मुख्य अतिथि दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि सरकार गांव-गांव तक सड़क पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या ने कहा कि सड़क बनने से क्षेत्रवासियों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों का क्षेत्रवासियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। ग्रामीणों ने सड़क को स्वीकृति मिलने और निर्माण शुरू होने पर सरकार का आभार जताया। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, मंगल सिंह राणा, डॉ. गोपाल किरमोलिया,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.