पयामे इंसानियत फोरम ने जुर्माना जमा कर पांच बंदियों को रिहा कराया
लखनऊ, अक्टूबर 1 -- ऑल इंडिया पयामे इंसानियत फोरम की लखनऊ यूनिट ने जिला जेल में बंद पांच जरूरतमंद सिद्धदोष बंदियों का अर्थदण्ड जमा कराकर इन्हें रिहा कराया है। ये सभी बंदी न्यायिक सजा पूरी कर चुके थे,लेकिन जुर्माना न जमा करने से रिहा नहीं हो पा रहे थे। जेलर ऋतिक प्रियदर्शी एवं डिप्टी जेलर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि फोरम के वरिष्ठ पदाधिकारी शफीक चौधरी एवं इंजी.मुहम्मद साकिब, दारुल उलूम नदवतुल उलमा के छात्रों ने जेल प्रशासन से संपर्क कर 23 हजार जुर्माने की राशि जमा कराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.