गोरखपुर, दिसम्बर 13 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच थाना क्षेत्र ग्राम भलुही में जल जीवन मिशन के तहत स्थापित एक पंप हाउस से चोर सोलर उपकरण 3 नवंबर की रात को उठा ले गए। पंप ऑपरेटर राकेश प्रजापति की तहरीर पर पुलिस ने एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के ग्राम भलुहीं पंप हाउस से चोर सोलर सिस्टम के कई महत्वपूर्ण उपकरण उठा ले गए। पम्प ऑपरेटर के अनुसार चोर दरवाजे का कुंडी तोड़कर चोरी किये हैं। पंप ऑपरेटर इसी गांव का निवासी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...