बस्ती, अप्रैल 27 -- बस्ती। हर्रैया पुलिस ने युवक को बुरी तरह पीटने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पैकोलिया थानाक्षेत्र के छपिया निवासी कांती देवी ने तहरीर देकर बताया है कि गत 24 अप्रैल को उनका बेटा नीरज बाइक में तेल भरवाने के लिए भदावल पेट्रोल पम्प पर गया था। आरोप है कि यहां से लौटते वक्त त्रिलोकपुर के पास से चार अज्ञात लोगों ने बेटे पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। मारपीट कर उसे जानमाल की धमकी दी। बाइक को भी तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। मारपीट में उसके सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- धारदार हथियार से किया वार, घायल --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...