बस्ती, सितम्बर 30 -- बस्ती। जिले की छावनी पुलिस ने किसानों के खेतों से पम्पिंग सेट चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। गिरोह के सरगना सहित चार शातिर को गिरफ्तार किया है। इनके अलावा एक बाल अपचारी को भी पुलिस संरक्षण में लिया गया है। पुलिस टीम ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की हुंडई कार, चोरी का फील्ड मार्शल पंप सेट और पांच मोबाइल बरामद किया है। थाना प्रभारी छावनी राणा डीपी सिंह ने बताया कि बीते 28 सितंबर को इस गिरोह ने थानाक्षेत्र के मलौली दूबे गांव के खेत से पंप सेट चोरी कर लिया था। इसकी जांच में जुटी पुलिस टीम को शातिरों के बारे में अहम सुराग मिले थे। टीम ने मुखबिर की सूचना पर प्राथमिक विद्यालय पचवस के पास आरोपितों को दबोच लिया। इनमें एक बाल अपचारी भी शामिल है। इन लोगों के ऊपर छावनी, मुंडेरवा, सदर कोतवाली थाना क्षेत्रों मे...