दरभंगा, मई 3 -- दरभंगा। पब्लिक स्कूल, लालबाग में विश्व प्रेस दिवस पर विद्यार्थियों के बीच संभाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय 'वाक स्वतंत्रता का हमारे जीवन में महत्व' रखा गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के सचिव डॉ. बीके मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि वाक स्वतंत्रता लोकतंत्र की आधारशिला है। यह हमें अपने विचार स्वतंत्र रूप से व्यक्त करने का अधिकार देती है। गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित पब्लिक स्कूल बेला के प्राचार्य डॉ. राजा राम चौरसिया ने कहा कि यह अधिकार जिम्मेदारी के साथ प्रयोग किया जाना चाहिए। वर्चुअल माध्यम से जुड़े निदेशक राहुल मिश्रा ने शब्दों की शक्ति पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- जमुई: प्रेस लोकतांत्रिक समाज की रीढ: प्रो. गौरी शंकर फाइनल राउंड में हिंदी वर्ग में कोमल प्रथम, आरजू द्वितीय और आकांक्षा तृतीय रही...