पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को एनडीए व भारतीय सेना में करियर की दी जानकारी
हापुड़, अगस्त 7 -- पिलखुवा। आर.डी. पब्लिक स्कूल में मेरठ कैंट से आए भारतीय सेना के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एनडीए एवं भारतीय सेना में अधिकारी बनने की पात्रता, चयन प्रक्रिया और करियर के अवसरों की जानकारी दी। अधिकारियों ने नियमित अध्ययन, अनुशासन और शारीरिक फिटनेस पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को देश सेवा के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे और सेना में शामिल होने का संकल्प लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य ममता तोमर ने मेहनत और दृढ़ संकल्प को सफलता की कुंजी बताया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सेना अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक डॉ. संजय सिंह तोमर, शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.