दरभंगा, फरवरी 12 -- दरभंगा। पब्लिक स्कूल, लालबाग दरभंगा में सत्र 2025-26 का वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता सह पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ। तीन दिनों तक चले आयोजन का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. यू.के. सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। निदेशक राहुल मिश्रा ने खेल को शारीरिक व मानसिक विकास का आधार बताया, वहीं सचिव डॉ. बी.के. मिश्रा ने इसे नैतिक मूल्यों के संवर्धन का माध्यम कहा। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। विजेताओं को ट्रॉफी व मेडल प्रदान किए गए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। काजी बहरा की टीम ने कप पर जमाया कब्जा सिंहवाड़ा/ जाले। जाले में चल रहे स्व जफर इमाम बेग आले मेमोरियल क्रिकेट कप टूर्नामेंट के फाइनल मैच में काजी बहेरा की टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए कप पर कब्जा जमा लिया। गोरहौल शरीफ की टीम ने पहले बल...