रुडकी, जून 5 -- झबरेड़ा। इकबालपुर मार्ग स्थित ग्राम डेलना के पास विद्यावती पब्लिक स्कूल में गुरुवार रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। स्कूल के मुख्य गेट और कार्यालय के कमरे का ताला टूटा हुआ मिला। स्कूल के प्रबंधक निदेशक लाहौर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार सुबह स्कूल पहुंचने पर मुख्य गेट और ऑफिस के कमरे का ताला टूटा मिला। उन्होंने आशंका जताई कि अज्ञात व्यक्ति ने स्कूल में चोरी का प्रयास किया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कोतवाली प्रभारी दक्ष शौखंड ने बताया कि स्कूल में चोरी के प्रयास की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...