झांसी, अप्रैल 5 -- बरुआसागर। नगर में एक पब्लिक स्कूल में आधुनिक सुविधाओं से युक्त छात्रावास (हॉस्टल) का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस प्रमोद अग्रवाल ने फीता काटकर छात्रावास का उद्घाटन किया। वक्ताओं ने इसे शिक्षा के हिसाब से काफी बेहतर बताया। इस दौरान भाजपा नेता अमरसिंह कुशवाहा, दिनेश मिश्रा, विजय दुबे, ओमप्रकाश मिश्रा, रामगोपाल त्रिपाठी, अंकित त्रिपाठी सहित अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...