धनबाद, दिसम्बर 17 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता डीईओ अभिषेक झा ने जिले में संचालित सभी मान्यता प्राप्त सीबीएसई व आईसीएसई स्कूलों से पूछा है कि आपके विद्यालय में अभिभावकों से छात्र-छात्राओं के री एडमिशन के नाम पर मोटी रकम वसूल की जाती है अथवा नहीं। दो दिनों के अंदर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। 10 से अधिक पब्लिक स्कूलों ने इसके जवाब में कहा है कि हम री एडमिशन फीस नहीं लेते हैं। धनबाद में लगभग 80 मान्यता प्राप्त सीबीएसई व आईसीएसई पब्लिक स्कूल हैं। सभी स्कूलों से रिपोर्ट मिलने के बाद पूरी रिपोर्ट राज्य मुख्यालय को भेजी जाएगी। वहीं मामले में अभिभावकों का कहना है कि कई स्कूलों में री एडमिशन का नाम बदल कर अब एनुअल फीस, डेवलपमेंट फीस, स्टेब्लिशमेंट फीस के नाम पर प्रत्येक वर्ष यह राशि ली जाती है। इस कारण संबंधित स्कूल रिपोर्ट दे रहे हैं कि री एडमिशन फीस नहीं...