वरिष्ठ संवाददाता, अगस्त 13 -- पबजी गेम खेलने के दौरान कर्ज बढ़ने और पॉकेट मनी खत्म होने पर यूपी के गोरखपुर में व्यापारी के बेटे ने पिता से रुपये ऐंठने के लिए खुद के अपहरण की झूठी कहानी रच डाली। उसने पिता के व्हाट्सएप पर एक लाख रुपये की फिरौती की मांग करते हुए मैसेज भेजा। इसके साथ ही एआई की मदद से आंख फोड़े जाने का फोटो बनाकर भेज दिया। लिखा कि रुपये नहीं मिले तो इससे भी खराब हालत कर दूंगा। फोटो में बेटे की हालत देखकर पिता घबरा गए और सिकरीगंज थाने पहुंचकर अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से करीब सवा दो घंटे में युवक को उरुवा से बरामद कर लिया। वहां वह अपने दोस्त के घर पर छिपा था। पुलिस के मुताबिक, संतकबीरनगर जिले के धनघटा इलाके का निवासी किशोर ग्यारहवीं का छात्र है। पिता व्यापार करते हैं। किशोर पबजी गेम खेलने का आदी ह...