संवाददाता, फरवरी 9 -- यूपी के गाजियाबाद में कोरियन गेम की लत में तीन बहनों द्वारा आत्महत्या की दिल दहला देने वाली घटना के बाद मेरठ में पबजी गेम की लत ने एक युवक की जान ले ली। देर रात तक मोबाइल पर गेम खेल रहे युवक के दिमाग की नस फट गई। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे तो युवक का ब्लड प्रेशर 300 पार पहुंच गया था। दो दिन अस्पताल में उपचार के बाद रविवार सुबह युवक की मौत हो गई। खैरनगर गूलर वाली गली के रहने वाल प्रॉपर्टी डीलर फारुक का 22 वषीय बेटा मोहम्मद कैफ शुक्रवार रात हेडफोन लगाकर मोबाइल पर पबजी गेम खेल रहा था। परिजनों ने बताया कि देर रात करीब तीन बजे गेम खेलते खेलते कैफ बेड से नीचे गिर गया। परिजनों को इसका पता लगा तो वह उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। तब उसका ब्लड प्रेशर 300 के पार पहुंच गया था। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली रेफर कर दिया। ...